National News (08/11/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों ने ‘तीर्थाटन’ यानी धार्मिक पर्यटन को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि अब उत्तर प्रदेश न केवल आध्यात्मिक केंद्र के रूप में, बल्कि आर्थिक समृद्धि के केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।
“तीर्थ यात्रा का एक आर्थिक पहलू भी होता है, जिसकी चर्चा कम होती है। लेकिन पिछले वर्षों में यूपी में हुए विकास ने इस क्षेत्र को नई दिशा दी है।” उन्होंने बताया कि बीते वर्ष बाबा विश्वनाथ धाम में लगभग 11 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब तक 6 करोड़ से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
इन श्रद्धालुओं की भारी आमद से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया बल मिला है। धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्रियों ने हजारों करोड़ रुपये का आर्थिक प्रवाह प्रदेश में किया है। इसका सीधा लाभ होटल व्यवसाय, परिवहन सेवाओं, स्थानीय कलाकारों, नाव चालकों और हस्तशिल्प उद्योगों को मिला है।
इस परिवर्तन के कारण अब वाराणसी और आस-पास के युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ी है। कई नौजवान अब ट्रांसपोर्ट, पर्यटन, आतिथ्य और बनारसी साड़ी उद्योग जैसे नए-नए व्यवसायों में कदम रख रहे हैं।
मोदी ने कहा कि “इन विकास कार्यों ने काशी ही नहीं, पूरे यूपी में समृद्धि का द्वार खोल दिया है। अब तीर्थाटन सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि अर्थ और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।