Delhi Airport पर जहाज़ों का परिचालन हुआ सामान्य, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने जारी की एडवाइजरी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 November 2025): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि फिलहाल सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी है और एयरपोर्ट पर किसी तरह की तकनीकी या परिचालन दिक्कत नहीं है। प्रशासन ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी यात्रा का आनंद लें और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें ताकि उन्हें उड़ानों से जुड़ी नवीनतम जानकारी समय पर मिलती रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं, जिसके बाद यह अपडेट यात्रियों के लिए राहतभरी खबर लेकर आया है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।