भारतीय निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में SIR प्रक्रिया की शुरू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 November 2025): भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दूसरे चरण की शुरुआत 9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में कर दी है। आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 के आदेश के तहत यह संशोधन प्रक्रिया शुरू की है। इस चरण में मतदाता सूचियों के अद्यतन और सुधार का कार्य किया जाएगा ताकि आगामी चुनावों के लिए सभी पात्र मतदाता सही रूप से दर्ज हों। साथ ही, सभी 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का वितरण आरंभ हो गया है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में पहले चरण के सफल समापन के बाद अब दूसरे चरण के तहत करीब 51 करोड़ मतदाताओं को कवर किया जाएगा। यह अभियान छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में चलेगा। यह प्रक्रिया 321 जिलों और 1,843 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित की जा रही है।
आयोग ने बताया कि गणना अवधि 4 नवंबर 2025 से शुरू होकर एक माह तक यानी 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान हर पात्र मतदाता को एक विशिष्ट गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उनकी जानकारी पहले से आंशिक रूप से भरी होगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 100% प्रपत्र छप चुके हैं और वितरण कार्य तेजी से जारी है।
निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए 5.3 लाख बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), 7.64 लाख बूथ एजेंटों (BLAs), 10,448 EROs/AEROs और 321 DEOs को नियुक्त किया गया है। BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और प्रपत्र एकत्र करेंगे। मतदाता अपने नाम और परिवार के सदस्यों की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट “https://voters.eci.gov.in/” (https://voters.eci.gov.in/) पर जांच सकते हैं या 1950 हेल्पलाइन पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।