योगी बोले – अब बिहार में भी चलेगा यूपी वाला बुलडोज़र मॉडल, माफियाओं पर टूटेगा कानून का कहर
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (04/11/2025): बिहार में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और सख्त संदेश दिया कि अब बिहार में भी यूपी की तर्ज पर माफियाओं के खिलाफ बुलडोज़र चलेगा। उन्होंने कहा कि “अब तो बिहार भी माफिया के खिलाफ वही कार्रवाई करेगा, जो उत्तर प्रदेश में की गई है।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिस प्रकार का अभियान चलाया गया, वही नीति अब बिहार में भी अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए जिन लोगों को जनता ने बार-बार खारिज किया, वे अब बिहार आकर नाम बदलने की बात करते हैं। लेकिन हमने सिर्फ नाम नहीं, बल्कि अपने कार्यों से उत्तर प्रदेश का नाम दुनिया के अंदर फिर से स्थापित किया है।”
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी में विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण और प्रयागराज में दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की गौरवपूर्ण और बदलती छवि का प्रतीक हैं।
योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और माफियाओं पर चलाए गए बुलडोज़र अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “जब बुलडोज़र माफिया पर चलता है, तो उनकी अवैध संपत्तियाँ गिराई जाती हैं और उसे जब्त कर गरीबों में बांटा जाता है। यह गरीबों के अधिकार की रक्षा और न्याय की स्थापना का प्रतीक है।”
समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “जब हम उत्तर प्रदेश में माफिया पर कार्रवाई करते हैं, तो उनके किड पार्टनर समाजवादी पार्टी के लोग बिहार में बयानबाज़ी करने निकल पड़ते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश का बुलडोज़र न सुनने वाला है, न डरने वाला।”
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि बिहार में भी अब अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई देखने को मिलेगी जैसी उत्तर प्रदेश में की गई है। उन्होंने कहा कि “बिहार के विकास के लिए यह ज़रूरी है कि अपराध पर सख्ती हो और माफिया राज का अंत किया जाए। यही सच्चा सुशासन है।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफियाओं, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त रुख ही जनता के विश्वास की पहचान है। उन्होंने कहा, “हमारा मॉडल विकास और कानून व्यवस्था दोनों पर आधारित है। अब बिहार भी उसी दिशा में कदम बढ़ाएगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।