फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन हड़पने का मामला, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (03/11/2025): दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) तैयार करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी जय भगवान ने अपने ताऊ और चाचा के फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी जमीन बेचने का आरोप पांच लोगों पर लगाया है। मामले में लंबे समय तक पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर अब दनकौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित जय भगवान के अनुसार, उनके परिवार के नाम पर गांव में लगभग पांच बीघा कृषि भूमि दर्ज है। वर्ष 2023 में गांव के ही सुखदेव, नकुल, सहदेव, प्रेमपाल और जयप्रकाश नामक व्यक्तियों ने साजिश के तहत उनके ताऊ और चाचा के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 267 गज जमीन का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर लिया। बताया गया कि इस जमीन को बाद में बेचा भी गया। जय भगवान ने बताया कि जब उन्हें कुछ महीनों बाद इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपियों से इस बारे में सवाल किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उन्हें धमकाया और मामला उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाने के बावजूद मामला दबा रहा। आखिरकार उन्होंने न्याय के लिए अदालत में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जमीन से जुड़े कागजातों की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि, मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा है कि कैसे कुछ लोगों ने प्रभाव और जोड़तोड़ के बल पर पुश्तैनी जमीन हड़पने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार न बने।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।