New Delhi News (31 अक्टूबर, 2025): देश के आयरन मैन सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल चौक (Patel Chowk) से हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu), उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना (V.K. Saxena) ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गृह मंत्री अमित शाह ने एकता दौड़ को हरी झंडी (Flag Off) दिखाकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान राजधानी के सेंट्रल दिल्ली क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच स्कूली बच्चे, युवा, अधिकारी और नागरिक एक साथ दौड़ते नज़र आए। इस आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत (One India, Great India)” के सपने को साकार करना बताया गया।
वहीं, कार्यक्रम के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। पुलिस ने नागरिकों को सुबह के समय सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना के चलते वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
एकता दिवस के इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ सरदार पटेल के योगदान को याद किया, बल्कि देशभर में एकता, अखंडता और समरसता का संदेश भी फैलाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।