National News (21/10/2025): जिस अयोध्या धरा पर कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया गया था, जहां रामभक्तों के साथ अन्याय और उपेक्षा हुई थी, आज वही अयोध्या नव्य और भव्य स्वरूप में सम्पूर्ण विश्व का केंद्र बन गई है। दीपोत्सव 2025 ने इस ऐतिहासिक नगरी की आस्था, गौरव और सांस्कृतिक वैभव को पुनः स्थापित कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव की भव्यता को “भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतिबिंब” बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि — “जब व्यक्ति अपनी विरासत पर गर्व करता है, अपने पूर्वजों की परंपराओं को सम्मान देता है, तब वही उत्साह और उमंग दीपोत्सव के रूप में दिखाई देता है।”
अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव का दृश्य दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम था। राम की पैड़ी पर जगमगाते असंख्य दीपों ने न केवल सरयू तट को प्रकाशमय किया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति की अलौकिक झलक दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आज अपनी पहचान, गौरव और आध्यात्मिकता के साथ पुनः विश्व मंच पर प्रतिष्ठित हो चुकी है। उन्होंने इसे “नव अयोध्या, भाव अयोध्या और गौरवशाली अयोध्या” की संज्ञा दी। दीपोत्सव ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ता है, तब वह विश्व को प्रकाश और प्रेरणा देने की क्षमता रखता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।