त्योहारी यात्राओं के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी: 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनों का परिचालन
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21 अक्टूबर 2025): त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा (Smooth Travel) सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) ने विशेष पहल की है। रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक (Executive Director, Information & Publicity) दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों (Special Trains) के संचालन की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि “पिछले त्योहारी सीजन में 7,724 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया था, जबकि इस बार हमने इससे कहीं अधिक — 12,000 से ज़्यादा — ट्रेनों की व्यवस्था की है। शुरूआती 19 दिनों में ही 1 करोड़ से अधिक यात्रियों (Passengers) ने विशेष ट्रेनों का लाभ उठाते हुए अपने गंतव्य स्थान तक यात्रा की है।”
दिलीप कुमार ने आगे कहा कि दीपावली के दौरान अपनाई गई रणनीति (Strategy) को छठ पर्व (Chhath Festival) के दौरान भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि निगरानी (Monitoring) तीन स्तरों पर की जा रही है — संभागीय, क्षेत्रीय और रेलवे बोर्ड स्तर पर। यात्रियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए रेल सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे स्टाफ सभी प्रमुख स्टेशनों पर तैनात हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।