जैसलमेर – जोधपुर के बीच भीषण हादसा, बस में आग लगने से 20 की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Rajasthan News (15 October 2025): राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू टीमों ने आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल 16 यात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

इस भीषण हादसे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा, “कल जैसलमेर और जोधपुर के बीच एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां एक बस में आग लग गई जिससे लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं; 16 लोगों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

प्रधानमंत्री ने दी राहत राशि, मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल

शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी तुरंत जोधपुर और जैसलमेर पहुंचे, घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की। शेखावत ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया और राहत कार्यों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।