एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या बोले AAP नेता एवं LOP अंकुश नारंग
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30/09/2025): दिल्ली MCD में एलओपी और AAP नेता अंकुश नारंग ने एमसीडी कर्मचारियों के डीबीसी स्ट्राइक (Strike) पर जाने को लेकर भाजपा के मेयर और महापौर पर तीखा हमला बोला। नारंग ने कहा कि पहले ही एमसीडी की सदन बैठक में भाजपा को चेतावनी दी थी कि 29 तारीख को कर्मचारियों की हड़ताल मलेरिया (Malaria), डेंगू (Dengue) और चिकनगुनिया (Chikungunya) के मामलों को बढ़ा सकती है और दिल्ली के नागरिकों सहित आपके और हमारे परिवार भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की डिमांड (Demand) को सुनने और हल करने के लिए महापौर और निगम आयुक्त को समय देने का अनुरोध किया गया, लेकिन इसके बावजूद महापौर ने कर्मचारियों से मिलने के लिए 10 मिनट भी नहीं निकाले। नारंग ने कहा, “ऐसे अंधे, गूंगे और अहंकारी महापौर की दिल्ली की जनता को क्या जरूरत है, जो लोगों को मौसमी बीमारियों (Seasonal Diseases) में झुलसने दे और कर्मचारियों को सड़कों पर हड़ताल करने पर मजबूर करे।”
एलओपी ने यह भी स्पष्ट किया कि 5200 कर्मचारियों से सीधे संवाद न करना मेयर की बड़ी असंवेदनशीलता (Insensitivity) को दर्शाता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।