प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में रामाज्ञा स्कूल ने बढ़ाया प्रांत का गौरव

टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (29 September 2025): भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों की अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 36 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय वित्त सचिव महेश बाबू गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव राजीव गोयल एवं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राजेश पालीवाल ने दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक प्रमोद गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की मेजबानी नोएडा शाखा द्वारा की गई, जिसमें शाखा अध्यक्ष देवेंद्र गंगल और सचिव रामरतन शर्मा के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकारिणी पदाधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

निर्णायक मंडल में विनय प्रसन्ना, कृष्ण विश्वनाथन, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. मोनिका कौशिक, डॉ. तारा गुप्ता और ऋतु पंडित ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल और प्रांतीय वित्त सचिव प्रवेश चंद्र गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हुआ। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने में पूरे प्रांत की 40 शाखाओं ने सहभागिता की। विशेष रूप से समूह गान प्रमुख अंकुर अग्रवाल और समूह गान प्रभारी निधि गोयल का योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने प्रतियोगिता को सफल और गौरवपूर्ण बनाया।

प्रतियोगिता के परिणामों में हिंदी गायन श्रेणी में प्रथम स्थान रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानंद शाखा ग्रेटर नोएडा ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम और तृतीय स्थान आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा को मिला। संस्कृत गायन श्रेणी में भी रामाज्ञा स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिटी हार्ट अकादमी, दादरी द्वितीय और ज्ञान अनंत विद्यालय, पिलखुवा तृतीय स्थान पर रहे।

ओवरऑल परिणाम में प्रथम स्थान पर रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानंद शाखा ग्रेटर नोएडा की टीम रही। द्वितीय स्थान सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम तथा तृतीय स्थान आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा ने प्राप्त किया। ओवरऑल विजेता बनी रामाज्ञा स्कूल, नोएडा की टीम आगामी 9 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।