भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर हुई राष्ट्रचिंतना की 31वीं गोष्ठी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28 September 2025): ग्रेटर नोएडा स्थित गेल सोसाइटी के क्लब हाउस में ,”सच्ची बात विवेक कुमार के साथ” कार्यक्रम के तहत राष्ट्रचिंतना की इकत्तीसवीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. बलवंत सिंह राजपूत ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भारतीय संस्कृति केंद्र के निदेशक एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. संजय कुमार शर्मा ने “वर्तमान समय में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हेड प्रो. विवेक कुमार ने किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल पढ़ने का विषय नहीं बल्कि जीने का मार्ग है, जिसमें वेद, उपनिषद, स्मृति, दर्शन शास्त्र, धर्म शास्त्र, अर्थ शास्त्र और शिक्षा शास्त्र जैसे आयाम समाहित हैं। उन्होंने बताया कि भारत सदैव से एक सांस्कृतिक और चेतन राष्ट्र रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रचिंतना ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राजेश बिहारी ने जानकारी दी कि प्राचीन भारत में सात लाख अस्सी हजार से अधिक गुरुकुल थे, जो इस ज्ञान परंपरा के संवाहक थे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. बलवंत सिंह राजपूत ने वेदांत और वैदिक दर्शन की गहराई से चर्चा की। गोष्ठी में प्रो. आर.एन. शुक्ला, डॉ. आरती शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर नरेश गुप्ता, इं. रवेंद्र पाल सिंह, विनोद अरोरा, आदेश सिंघल, प्रो. एस.सी. गर्ग, शुभम अचल, मयंक चौधरी, डॉ. दिव्या, डॉ. रजनीश, डॉ. संदीप, उमेश पांडे, पंकज शर्मा, जूली, तापस, एस.के. मिश्रा, मनमोहन, संगीता वर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, सुरजीत सिंह, भोला ठाकुर, एस.के. अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।