सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड होने लगे केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह?, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Digital Desk (28/09/2025): सोमवार सुबह से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसका कारण जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल सोमवार सुबह गिरिराज सिंह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिस पोस्ट के बाद तमाम यूजर्स उसपर अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पोस्ट में ऐसा क्या कहा गया कि वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

आपको बता दें कि गिरिराज सिंह के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया जिसमें एक पोस्टर पर लिखा है “आई लव मोहम्मद” वहीं उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “जय सनातन जय महादेव”, जिसके बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने रैली निकाली थी, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए यूपी पुलिस ने लाठी चार्ज किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।