लव कुश रामलीला कमेटी का बड़ा फैसला: पूनम पांडे नहीं निभाएंगी मंदोदरी का किरदार
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (23/09/2025): दिल्ली में चल रही लव कुश रामलीला के मंचन को लेकर कमेटी ने एक अहम निर्णय लिया है। पहले दिन गणेश पूजन के साथ इस भव्य आयोजन की शुरुआत हुई थी, वहीं दूसरे दिन कमेटी ने स्पष्ट किया कि अभिनेत्री पूनम पांडे अब मंदोदरी का किरदार नहीं निभाएंगी।
कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार ने रामलीला समितियों को भरपूर सहयोग दिया है। DDA (Delhi Development Authority) के मैदानों में मेले का क्षेत्र 25% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए करीब 800 रामलीलाओं और दुर्गा पूजा आयोजनों को अनुमति दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
लव कुश रामलीला कमेटी में कई फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि राजेश पूरी राजा जनक के मंत्री और गायक संजय साहनी केवट की भूमिका में नजर आएंगे।

पूनम पांडे को मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन इस फैसले पर साधु-संतों और समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई। कमेटी ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें पत्र लिखकर सूचित किया कि अब वह यह किरदार नहीं करेंगी।
सत्यभूषण दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया। वहीं कमेटी का कहना है कि उनका उद्देश्य राम के संदेश को समाज तक पहुँचाना है, न कि किसी तरह का विवाद खड़ा करना।
कमेटी ने कहा कि किसी एक कलाकार की भूमिका से समाज में विभाजन की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसलिए अब मंदोदरी के किरदार में किसी अन्य कलाकार को लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।