सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चार कर्मचारी

 

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (31 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चार वरिष्ठ कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस मौके पर प्राधिकरण ने भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) आरए गौतम, सहायक प्रबंधक (सिस्टम) संतोष कुमार, नियोजन विभाग के ड्राफ्टमैन संजय श्रीवास्तव और वाहन चालक सुरेंद्र दत्त शर्मा शामिल हैं। इनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी अभिषेक पाठक, जीएम (प्लानिंग) लीनू सहगल, जीएम आरके देव, जीएम (प्रोजेक्ट) एके सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में उद्यान विभाग के मुकेश कुमार को उनकी पदोन्नति के साथ नोएडा प्राधिकरण में सहायक निदेशक (उद्यान) के रूप में स्थानांतरित करने की घोषणा भी की गई।

अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर सेवाकाल के अनुभव साझा किए और समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बनाया।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।