दिल्ली को बना दिया अपराध का अड्डा: दिलीप पांडेय, AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/08/2025): दिल्ली में लगातार मिल रही बम धमकी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा चाहे तो ‘‘आप’’ नेताओं को फांसी पर चढ़ा दे, जेल में ठूस दे, लेकिन दिल्लीवालों को सुरक्षा तो दे। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने भाजपा की चार इंजन वाली सरकार इसलिए बनाई थी ताकि उन्हें सुरक्षा मिले, लेकिन आज हालात इतने खराब हो चुके हैं कि राजधानी अपराधों का गढ़ बन गई है।

पांडेय ने बताया कि पिछले एक महीने में ही दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 17 जुलाई को 50 स्कूलों को धमकी मिली थी, 19 अगस्त को 32 स्कूल निशाने पर थे और अब 20 कॉलेजों को ऐसी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला साबित करता है कि भाजपा के शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

आप नेता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की सुरक्षा एजेंसियां ‘‘आप’’ नेताओं को परेशान करने में इतनी व्यस्त हैं कि कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी ही भूल चुकी हैं। नतीजतन, दिल्ली गैंगवार, हत्याओं और लूटपाट की घटनाओं से थर्रा रही है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े भी बताते हैं कि अपराध दर के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर 1,832 अपराध दर्ज हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत से 8.50 फीसद ज्यादा है।

पांडेय ने तीखे लहजे में कहा, “अगर भाजपा को इतनी ही दुश्मनी है तो ‘‘आप’’ नेताओं को एक साथ फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन कम से कम दिल्लीवालों को सुरक्षित महसूस करा दो। सियासत बाद में भी हो सकती है, लेकिन जनता की जान पहले आती है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।