ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का भूमि पूजन, भव्य मंचन की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24 August 2025): श्रद्धेय गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का ऐतिहासिक मंचन करने जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार 24 अगस्त 2025 को भूमि पूजन से हुई, जो बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मंचन में आधुनिक तकनीक और एलईडी डिस्प्ले बैकग्राउंड का विशेष उपयोग होगा, जिससे दर्शकों को अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रभु श्रीराम की लीलाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता तेजा गुर्जर, विजेंद्र भाटी, सतीश भाटी, के.पी. कसाना, समाजसेवी सविंद्र भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, वरिष्ठ महाप्रबंधक आर.के. भारती, वीरेंद्र डाढ़ा, राजे कसाना, दीपक नागर (पुत्र विधायक दादरी तेजपाल), देवेंद्र टाइगर, दीपक भाटी, सतपाल नागर, वी.पी. नमानी, सुनील भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक राजकुमार नागर, पं. प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बाल किशन सफीपुर, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रौशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, रकम सिंह, सुनील बंसल, सचिव विमलेश रावल, ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर और यशपाल नागर सहित पूरी कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भव्य भूमि पूजन के साथ ही ग्रेटर नोएडा में श्रीराम की लीलाओं के ऐतिहासिक मंचन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस बार का आयोजन तकनीक और परंपरा का अद्वितीय संगम साबित होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।