ब्रेकिंग न्यूज: जन्माष्टमी अरेंजमेंट को लेकर लापरवाही बरतने पर दिल्ली पुलिस के 8 जवान सस्पेंड
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (16/08/2025): दिल्ली में जन्माष्टमी के अरेंजमेंट में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। आउटर नॉर्थ जिले स्थित इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह (S B K Singh) ने पाया कि कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद थे। सुरक्षा व्यवस्था में चूक देखते ही उन्होंने तुरंत विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और बाकी लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।