स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए गौतमबुद्धनगर के डीएफओ प्रमोद कुमार

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (15/08/2025): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गौतमबुद्धनगर के प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभाग अध्यक्ष द्वारा पूर्व वन मुख्यालय स्थित प्रांगण में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ओखला पक्षी विहार के क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित गुप्ता को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश भर से चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, जिनके कार्यों ने वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रमोद कुमार और अमित गुप्ता दोनों के सम्मान को गौतमबुद्धनगर के पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय प्रशासन ने गर्व की उपलब्धि बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।