राष्ट्रचिंतना की 30वीं गोष्ठी का “स्वाधीनता दिवस एवं अखंड भारत समारोह” पर आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (11/08/2025): रविवार 10 अगस्त 2025 भाद्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को राष्ट्रचिंतना की 30वीं गोष्ठी “स्वाधीनता दिवस एवं अखंड भारत समारोह”पर GNIOT ग्रेटर नोएडा, के सभागार में आयोजित की गई।
प्रोफेसर विवेक कुमार, हैड एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नोएडा ने सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम शुरू किया।
राष्ट्रचिंतना, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राजेश बिहारी ने प्राचीन भारत के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के यूरेशिया का भूभाग पहले जंबू द्वीप कहा जाता था। इस संदर्भ में उन्होंने भागवत पुराण, ऋग्वेद आदि ग्रंथो का उद्धरण दिया।
विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल दिनेश शर्मा ने आज के समय में आंतरिक सुरक्षा के बढ़ते हुए महत्व को बताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं के स्वरूप को बताया।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र नायक (IAS), पूर्व कंट्रोलर जनरल भारत, राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने अपने ओजस्वी उद्गार में बताया कि अखंड भारत के लिए हमें अपनी संस्कृति को याद रखने की जरूरत है। लेकिन आज हमें अपनी संस्कृति और भाषा पर गर्व नहीं रहा। हमारा देश हमारी कमजोरी के कारण ही गुलाम हुआ।
मुख्य वक्ता-राष्ट्रीय विचारक, भाई महावीर, पूर्व संघ प्रचारक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद ने अपने ओजस्वी भाषण में भारत के गौरवशाली अतीत को याद दिलाते हुए बताया कि भारत कभी विश्व गुरु था। दुनिया के दूसरे देशों से पढ़ने के लिए लोग भारत आते थे।
लेकिन स्वार्थ, ईर्ष्या, लोभ और एक केंद्रीय शक्ति के अभाव के कारण भारत गुलाम बना। मुट्ठी भर आक्रांता आए और भारत को लूट कर ले गए। लेकिन हम लड़ते रहे, राजस्थान में महाराणा प्रताप लड़ रहे थे तो पंजाब में सिख शक्ति लड़ रही थी, सहारनपुर की राम प्यारी गुजरी और अंशंख वीरांगनाएं लड़ रही थीं। करोड़ों भारत के सपूत बलिदान हुए, 1946 में तीनों सेनाओं ने विद्रोह किया जिसके कारण अंग्रेजों को भारत को आजाद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा हम यह प्रण करके चलें कि भारत अखंड होगा तो यह सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

आशीर्वचन के लिए रामानंदाचार्य जगतगुरु स्वामी वैदेही बल्लभ देवाचार्य महाराज ने बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किस प्रकार मां भारती की सेवा के लिए प्रबुद्ध लोगों को तैयार कर खड़ा कर रहा है उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार में, घरों में संस्कार का निर्माण करें। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म और मां भारती के कार्य के लिए वे बराबर तत्पर है l
तनिष्क और सविता ने अपने अपने वीर रस के गीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, डॉ संदीप, डॉ निधि, संगीता वर्मा , डॉ दिव्या अग्रवाल, संदीप कुमार सिन्हा, डॉ बीके श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, विजय सिंह कंबोज, भोला ठाकुर, अजय, चेतन, नरेश गुप्ता, विनोद शर्मा, आदित्य, सुवेद दीक्षित, अजय कुमार सिंह, इं आर पी सिंह, मुकेश रावत, हरिकिशोर शास्त्री, गौरव गुर्जर, त्रिलोक गुर्जर, किसलय कुमार, अरविंद साहू, जूली, काजल,अवधेश गुप्ता, अर्जुन, अनुज, सौरव, शोभित, मोहित, विपिन एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।