महाराष्ट्र में 5 महीने में 5 साल इतने वोटर कैसे जुड़ गए? राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर बड़ा खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (07/08/2025): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में जो हुआ, उसने ‘वोट चोरी’ की हमारी आशंका को ठोस आधार दे दिया है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में केवल 5 महीनों में उतने वोटर जोड़े गए, जितने सामान्यतः 5 साल में जोड़े जाते हैं, और यह आंकड़ा कई क्षेत्रों की कुल जनसंख्या से भी अधिक था। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर अचानक कहां से आ गए?

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शाम 5 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में असामान्य उछाल दर्ज किया गया, जो पारदर्शिता पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है।

राहुल गांधी ने यह भी याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हमारी गठबंधन सरकार को भारी समर्थन दिया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनावों में वही गठबंधन पूरी तरह साफ हो गया, जो कि सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बेहद असामान्य और संदिग्ध है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।