गौतमबुद्ध नगर को मिला नया संयोजक, धामपुर बैठक में हुई घोषणा | विश्व हिंदू परिषद

टेन न्यूज नेटवर्क

Dhampur, Bijnor News (03/08/2025): विश्व हिन्दू परिषद मेरठ प्रांत (Vishwa Hindu Parishad, Meerut Praant) की प्रांत बैठक का आयोजन 2 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक सरस्वती शिशु मंदिर, नगीना रोड, धामपुर में किया गया। इस बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मेरठ प्रांत के वरिष्ठ मार्गदर्शकों कोटेश्वर, दिनेश उपाध्याय, एवं राजकुमार डूंगर (प्रांत मंत्री, मेरठ प्रांत) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर जिला बजरंग दल के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ घोषित की गईं। जिसमें फतह नागर को गौतमबुद्ध नगर जिला संयोजक नियुक्त किया गया। विवेक राजपूत को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई है, जिसका उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का निर्माण करना है। यह संगठन विशेषकर युवाओं को संस्कारित कर राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित करता है।
इस संगठन की गतिविधियाँ गौ-रक्षा, सेवा कार्य, सामजिक जागरण, मंदिर सुरक्षा, और लव जिहाद जैसी सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध जन-जागरण पर केंद्रित रहती हैं।

अब जिला गौतमबुद्ध नगर में बजरंग दल की संपूर्ण जिम्मेदारी फतह नागर के कंधों पर है। संगठन को विश्वास है कि फतह नागर के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सक्रिय, संगठित और जनहितकारी रूप में कार्य करेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।