New Delhi News (21/07/2025): मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाजी और मांगों के चलते दोपहर 12 फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलने का अवसर न दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि जब रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति दी जाती है, तो विपक्ष के सदस्यों को क्यों नहीं, जबकि मैं नेता प्रतिपक्ष हूं।”
राहुल गांधी ने सरकार पर संसदीय परंपराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक नई कार्यशैली अपनाई जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “संसदीय परंपरा कहती है कि अगर सरकार के सदस्य सदन में अपने विचार रख सकते हैं, तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने का समान अधिकार मिलना चाहिए।” उन्होंने इस मुद्दे को लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया।
इस घटनाक्रम ने संसद के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव को और उजागर कर दिया है। जहां सरकार अपनी बात रखने को तैयार दिख रही है, वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उन्हें दबाया जा रहा है और उनकी आवाज को संसद में सुना नहीं जा रहा। मानसून सत्र की शुरुआत से ही यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में सदन की कार्यवाही लगातार टकराव और गतिरोध से प्रभावित हो सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।