नोएडा को मिली बड़ी सौगात: सेक्टर-80 में नया 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन शुरू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा, (26 जून 2025): नोएडा के लोगों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिलने जा रही है। आज गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-80 स्थित नांगला चरणदास गांव में नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में नोएडा अथॉरिटी के ACEO संजय खत्री (IAS) और ACEO सतीश पाल (IAS) भी मौजूद रहे।
इस नई सुविधा से औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-80 फेस-II, सेक्टर-81, गांव भूंड़ा, ककराला और आसपास के निवासियों को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। पुराने सब स्टेशन पर अत्यधिक भार के कारण बिजली आपूर्ति में अक्सर रुकावटें आती थीं, जिससे स्थानीय निवासियों और उद्योगों को काफी परेशानी होती थी।

नोएडा प्राधिकरण ने 15.99 करोड़ रुपये की लागत से इस सब स्टेशन का निर्माण कराया है, जिससे क्षेत्र में बिजली की गुणवत्ता और आपूर्ति क्षमता में जबरदस्त सुधार होगा।



प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।