नोएडा, (19 जून 2025): थाना सेक्टर-39 पुलिस और कुख्यात मोबाइल स्नैचरों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घटना सेक्टर-46 के पास गार्डेनिया ग्लोरी कट के पास हुई, जब पुलिस चेकिंग कर रही थी।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आते दो संदिग्ध युवकों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक मोड़कर सेक्टर-49 की ओर भागने लगे। पीछा किए जाने पर उन्होंने सेक्टर-42 के जंगल की ओर रुख किया और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश सोनू उर्फ मोटा और विनय गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से एक मोबाइल पहले से दर्ज स्नैचिंग केस (मुकदमा संख्या 293/2025) से जुड़ा पाया गया।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
सोनू उर्फ मोटा पर गौतमबुद्धनगर के कई थानों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं, विनय पर भी नोएडा और गाजियाबाद में दर्जनों मामले चल रहे हैं।
दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश लंबे समय से मोबाइल स्नैचिंग और लूट की वारदातों में शामिल थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।