शिक्षक नेता डॉ. कुलदीप मलिक को मिला एनवायरमेंटल एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (09 जून 2025): शिक्षक नेता के रूप में अपनी पहचान बन चुके शिक्षाविद, पर्यावरणविद् एवं बरगद बाबा के नाम से मशहूर आईटीएस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. कुलदीप मलिक को एनवायरमेंटल एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल एनवायरमेंट समित: 2025 में दिया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने उद्बोधन मैं डॉ. मलिक ने इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं इस सम्मान को अपनी पूरी टीम एवं शुभचिंतको को समर्पित किया। उन्होंने कहा की यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उनके पीछे काम करने वाले सभी साथियों एवं उनके प्रिय विद्यार्थियों का है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उनका हमेशा साथ दिया एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन ने डॉक्टर मलिक ने देश की खराब होती शिक्षा व्यवस्था एवं खराब होते हुए पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए चेताया कि अगर समय रहते हुए शिक्षा व्यवस्था एवं पर्यावरण में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम हकीकत में देश को 2047 तक विकसित बनाने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो फिर हमें शिक्षा क्षेत्र एवं पर्यावरण दोनों को बचाने के लिए कठोर कदम उठाने होगे। उन्होंने बताया कि खराब होते हुए पर्यावरण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है और अब नौबत यहां तक आ गई है कि खराब होते हुए पर्यावरण के चलते अब विदेशी पक्षियों ने भी हिंदुस्तान में आना धीरे धीरे बंद कर दिया है जो अपने आप में गंभीर संकेत है।
उन्होंने आंकड़ा देते हुए बताया कि आज विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 7 शहर हिंदुस्तान के है जबकि विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी अपने देश की राजधानी नई दिल्ली है जो अपने आप में हिंदुस्तान के 143 करोड लोगों के लिए कलंक है। उन्होंने देश में सम शिक्षा व्यवस्था लागू करने एवं शिक्षकों को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बोल देते हुए बताया कि देश को विकसित बनाने का रास्ता केवल और केवल शिक्षा के गलियारे से होकर गुजरता है इस बात को वर्तमान समय में सभी को समझने की सख्त आवश्यकता है।
ध्यान रहे डॉक्टर कुलदीप मलिक पिछले लगभग 2 दशकों से शिक्षा एवं पर्यावरण जैसे मुद्दों पर गंभीरता के साथ कार्य कर रहे है। 5 साल पहले मेरठ सहारनपुर मंडल से वे एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी के रूप में भी अपना भाग्य आजमा चुके हैं। अलग-अलग मंचों से वह शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले हर एक इंसान की आवाज बुलंद करते हैं और पर्यावरण को लेकर उनके कार्य का अंदाजा किसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि वह लाखों की संख्या में बरगद के पेड़ लगाकर बरगद बाबा के रूप में अपनी पहचान बन चुके है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।