14 वर्षीय किशोर लापता, परिवार ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 मई 2025): ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने की घटना सामने आई है। किशोर के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए दनकौर कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित किशोर का नाम अरमान है, जो सोमवार को बाजार जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। परिवार ने उसे आसपास के इलाकों में तलाश किया, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोग इस घटना को लेकर गहरे चिंता में हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

किशोर के पिता, इकबाल ने दनकौर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा सोमवार को सुबह घर से बाजार के लिए निकला था। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद है और न ही कोई जानकारी मिली है। इकबाल ने कहा, “हमने हर जगह तलाश किया, लेकिन किसी को भी अरमान का कुछ पता नहीं चला।”

परिवार के सदस्य इस समय बेहद परेशान हैं और उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि कहीं उनका बच्चा किसी संकट में तो नहीं फंसा। इस संबंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी, मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापता किशोर को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। किशोर के लापता होने के बाद से स्थानीय समाज में भी चिंता का माहौल है और लोग इस घटना के कारण चिंतित हैं। पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है, ताकि किशोर को सुरक्षित रूप से घर वापस लाया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।