नोएडा में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग का शिकंजा, एक गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतम बुद्ध नगर, (05 मई 2025): अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार एक्शन में हैं। उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि गोदरेज कंपनी के निर्माणाधीन परिसर के गेट नंबर 1 के पास से अमित कुमार पुत्र प्रेम किशोर, निवासी बल्लीया (बरेली), को 200 मि.ली. के देसी शराब ब्रांड के 45 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रदेश में अनुमन्य ब्रांड की अवैध बिक्री कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 60 के तहत थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने हेतु यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

“अवैध शराब के धंधेबाज अब रहें सावधान – हर कोने पर निगरानी, हर गतिविधि पर नजर!”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।