नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 मई 2025): नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू पुत्र रविन्द्र, तनिष्क पुत्र कुवँरपाल और मनीष पुत्र अमित गुप्ता शामिल हैं, जिन्हें वाजिदपुर से पुस्ता की तरफ जाने वाले तिराहा के पास से पकड़ा गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी और स्नैचिंग किए गए आठ मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे नोएडा के थाना फेस-2 और थाना एक्सप्रेस-वे में दर्ज हैं।

गिरफ्तार अपराधी बाइक से चलकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा था।

फिलहाल पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है और बाकी मामलों में इनकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर अंजाम दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।