भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 दिसंबर, 2024): भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। 97 वर्षीय वयोवृद्ध नेता को देर रात स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

आडवाणी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले जुलाई में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद छुट्टी दे दी गई थी। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।