दिल्ली में जल संकट और फर्जी बिलों पर प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल, 2025): दिल्ली में संकट और लाखों रुपये के फर्जी पानी के बिलों को लेकर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल सत्ता में रहने के दौरान जनता को डराने और धमकाने के लिए लाखों के फर्जी बिल भेजे गए। उन्होंने कहा कि छोटे मकानों में भी लाखों के बिल आ रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने पर पानी के बिल माफ कर देंगे, लेकिन इसके उलट लोगों को लाखों के बिल देकर डराया गया। अब इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है और जल्द ही जनता को राहत दी जाएगी। सर्विस चार्ज, पेनाल्टी और ब्याज पर समाधान निकाला जाएगा। साथ ही, जब तक इस मुद्दे का हल नहीं निकलता, किसी भी घर का पानी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

मीटर रीडर की धांधली पर सख्ती बरतने की बात करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि कई मीटर रीडर गलत रीडिंग डालकर अधिक बिल बना रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जबरन समझौता न करें, बल्कि शिकायत करें।

फर्जी बिलिंग और खराब मीटर की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही सभी खराब मीटर बदले जाएंगे और जांच कराई जाएगी। अच्छे और सही मीटर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को फर्जी बिलों से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी संकट को हल करना सरकार की प्राथमिकता है और जल्द ही जनता को बड़ी राहत देने वाली खुशखबरी मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।