ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत, BKU के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पवन खटाना ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 मार्च 2025): संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर आज मंगलवार, 19 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर किसानों की महापंचायत चल रही है। महापंचायत में सैकड़ों ग्रामीण, किसान कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी एवं महिलाएं शामिल हैं।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन और महापंचायत कर रहे है।‌ आज की महापंचायत में 14 संगठन शामिल हुए हैं। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। क्योंकि हम और कुछ तो नहीं कर सकते अपनी मांगे सरकार से मंगवाने के लिए, हमारे पास केवल आंदोलन का ही एक जरिया है जिसके जरिए हम सरकार तक अपनी बातें पहुंचा सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार और विकास प्राधिकरण की गलत नीतियों के कारण किसानों का शोषण हो रहा है। प्राधिकरण लगातार किसानों को बरगला रहा है और उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है। किसानों के हक की लड़ाई में अब पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि प्रभावित किसानों को एक समान नीति के तहत 10% प्लॉट, 64.7% प्रतिकर, तथा 1 जनवरी 2014 से लागू नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही, 20% प्लॉट आवंटन, भूमिधर और भूमिहीन किसानों को रोजगार एवं पुनर्वास का लाभ, तथा आबादियों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आज की महापंचायत में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण, जेवर एयरपोर्ट, जिला प्रशासन, बिजली विभाग सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से प्रभावित किसान अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट हुए् सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों से महापंचायत में पहुंचे है।

वही इस मौके पर पुलिस पर भी मौजूद है। 20 मार्च, बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण में नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सीईओ एवं जिला अधिकारी के साथ 11:30 बजे किसानों की वार्ता होगी।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।