सौरव दास को विदेश जाने से रोकने पर भड़के दीपके, SIR के खिलाफ नागपुर में होगा आंदोलन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 November 2026): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने पार्टी के 27 वर्षीय सह-संयोजक सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोके जाने की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नागपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।
छत्रपति संभाजीनगर के वालुज स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोगों को देश छोड़ने से नहीं रोका गया, लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में शामिल होने जा रहे युवा पत्रकार सौरव दास को रोक दिया गया।
दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार को डर है कि युवा नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की जमीनी हकीकत और सरकार की नाकामियों को उजागर कर सकते हैं। उन्होंने 10 अक्टूबर के तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के दौरान खुद को हिरासत में लिए जाने का भी जिक्र किया।
दीपके ने निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 26 नवंबर को नागपुर में कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश समेत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दीपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच जनता पार्टी न तो चुनाव लड़ेगी और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगी। संगठन का उद्देश्य मंदिर-मस्जिद और धार्मिक ध्रुवीकरण के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, तकनीक, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में लाना है।
उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और निजीकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। इसके अलावा गोवा में कथित अवैध भूमि अधिग्रहण रोकने के लिए धारा 39A को समाप्त करने की मांग उठाने की बात कही।
दीपके ने जंतर-मंतर पर आंदोलन का समर्थन करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।