पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को दी लीगल एक्शन की चेतावनी, बोले- ‘यह मेरी तरफ से फाइनल वॉर्निंग है’
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (25 November 2026): भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान पृथ्वी शॉ की जीवनशैली की तुलना पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से की थी। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा और साफ कहा कि वह अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने पृथ्वी शॉ के करियर में आए गिरावट के कारणों पर बात करते हुए उनकी तुलना विनोद कांबली से की थी। योगराज सिंह का कहना था कि जिस तरह विनोद कांबली का करियर प्रभावित हुआ, उसी तरह पृथ्वी शॉ के करियर के पीछे भी उनकी जीवनशैली एक बड़ी वजह रही। उन्होंने इसके लिए पार्टी करने, महिलाओं के पीछे भागने, शराब और सिगरेट के सेवन जैसी आदतों को जिम्मेदार बताया।
योगराज सिंह ने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति पार्टियों में जाता है और शराब आदि का सेवन करता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि वह गलत संगत में है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
वहीं, योगराज सिंह के बयान पर पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनका अतीत उनके जीवन का हिस्सा है और उन्हें उसे लेकर न तो शर्मिंदगी है और न ही उसे छिपाने की कोई जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को उनके नाम और अतीत का इस्तेमाल करके जानबूझकर नकारात्मकता फैलाने या उनकी छवि खराब करने का अधिकार नहीं है।
पृथ्वी शॉ ने आगे लिखा कि कुछ लोग बिना वजह विवाद खड़ा करने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “यह मेरी तरफ से फाइनल वॉर्निंग है। ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।”
पृथ्वी शॉ के इस बयान के बाद अब योगराज सिंह की टिप्पणी और उस पर क्रिकेटर की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बन गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।