ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट मैच के रोमांच के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (10 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन साईट-4 द्वारा होली के शुभ अवसर पर ‘द रॉयल हैबिटेट क्लब’ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च को बड़े ही धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित द्विवेदी (डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी) और सुबोध त्यागी (वाइस प्रेसिडेंट, एनपीसीएल) उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संदेश दिया।

होली मिलन समारोह के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी स्क्रीन पर इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच का लाइव प्रसारण रहा। इस पहल को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और बड़े उत्साह के साथ मैच का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें रवि दत्त शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज गर्ग, शैलेन्द्र सिंघल, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, विशाल जैन, डी.के. गर्ग, नवनीत गुप्ता, मोनू जेवर, कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, धोलाराम, मुकेश गोयल, आदित्य अग्रवाल, विकास गर्ग, रामावतार अग्रवाल, हरेंद्र भाटी सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

इस होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस आयोजन ने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को एकजुट कर सौहार्दपूर्ण माहौल को मजबूत किया।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।