नोएडा: कैंसर और तनाव से परेशान GST डिप्टी कमिश्नर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10 मार्च, 2025): दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी में सोमवार को GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संजय सिंह कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे थे और लंबे समय से गहरे तनाव में थे। इन्हीं कारणों से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। 14वीं मंजिल से गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस अब घटना स्थल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जानने के लिए गहराई से जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।