गार्डन गैलेरिया में फिर बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 मार्च, 2025): नोएडा के सेक्टर 38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है। देर रात मॉल के अंदर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में लोगों को एक-दूसरे पर लात-घूसे और बेल्ट से हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना के दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण

प्रथम पक्ष से गिरफ्तार आरोपियों में मलार शर्मा (23) और विकास शर्मा (24) शामिल हैं, जो गाजियाबाद के लोईया नगर स्थित जीडीए स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से वसीम (30), जो गोल्डन वेस्ट अपार्टमेंट में रहते हैं, और भूपेन्द्र चौधरी (27), जो गौतमबुद्ध नगर के रामगढ़ गांव के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।