नोएडा में 3 दिसंबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा, 14 केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (28 November 2026): गौतमबुद्ध नगर में सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसंबर 2026 को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों की अवधि दो-दो घंटे होगी।

अपर जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण करने तथा कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी पहले से जुटाने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कार्यकारी संस्था के प्रतिनिधि जितेंद्र त्यागी ने परीक्षा संचालन से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।