New Delhi News (28/11/2026): इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के मेगा फेस्टिव ऑफर के तहत आयोजित 50 लाख रुपये के बंपर ड्रॉ में दिल्ली-एनसीआर के पांच ग्राहकों की किस्मत चमकी। प्रत्येक विजेता को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। गुरुवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने लकी ड्रॉ निकालकर पांच भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की।
इस बंपर ड्रॉ में विजेता रहे कूपन नंबर 26012956, 26001189, 26020053, 26181970 और 26061038। ड्रॉ के नतीजों की घोषणा के दौरान ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों के लिए लगातार आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लेकर आता है। उन्होंने ग्राहकों से इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी जारी रखने और भविष्य में भी ऐसे रोमांचक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त करने की अपील की।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बेहद कम समय में कंपनी को ग्राहकों का शानदार समर्थन और विश्वास मिला है। 50 लाख रुपये के बंपर ड्रॉ का आयोजन ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके साथ कंपनी के रिश्तों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया।
करण बजाज ने सभी पांचों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसे आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लाती रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।