Noida News (28/11/2026): नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशंस (NOFAA) ने जिला प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में पहल की है। इसी क्रम में NOFAA के महासचिव सुजीत दासगुप्ता ने गौतम बुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भाल चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात कर आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं (Welfare Schemes) की जानकारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा विकास कार्यों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
NOFAA महासचिव सुजीत दासगुप्ता ने कहा कि फेडरेशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों तथा जिला प्रशासन के बीच एक प्रभावी समन्वय माध्यम की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि NOFAA सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रशासन की विभिन्न पहलों में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट्स में रहने वाले बड़ी संख्या में नागरिकों तक प्रशासन की योजनाओं और आवश्यक सूचनाओं को पहुंचाने में फेडरेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
बैठक में NOFAA के संयुक्त सचिव अंकित श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।