संविधान गौरव दिवस पर आईआईएमटी कॉलेज में संगोष्ठी, संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26 नवंबर, 2026): संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, आईआईएमटी प्रबंधक मयंक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार देने के साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और एकता का मजबूत आधार है। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर दिए हैं। इसके मूल्यों का पालन करना हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की गरिमा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रक़म सिंह भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, धर्मेंद्र कोरी, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, निर्मला तंवर, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, जितेंद्र भाटी, सचिन गौतम, मनोज चौधरी, अर्पित तिवारी और राहुल पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।