दिल्ली में सजेगी मुशायरे की महफिल, मुनव्वर राणा की दो पुस्तकों का विमोचन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News(25 November 2026): मशहूर उर्दू शायर मरहूम मुनव्वर राणा की याद में 26 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक विशेष साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संविधान क्लब स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश की प्रमुख राजनीतिक और साहित्यिक हस्तियां शिरकत करेंगी। इस दौरान मुनव्वर राणा के अदब और शायरी पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और सांसद कपिल सिब्बल द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक और मरहूम मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा ने बताया कि इस अवसर पर मुनव्वर राणा की दो पुस्तकें ‘सीप के मोती’ और ‘मीरा आके लौट गया’ को पाठकों के सामने लाया जाएगा। इसके साथ ही मुनव्वर राणा फाउंडेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के जाने-माने शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
‘एक शाम संविधान के नाम’ होगी कार्यक्रम की थीम
तबरेज राणा ने बताया कि कार्यक्रम की थीम ‘एक शाम संविधान के नाम’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश और संविधान के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी पास या निमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं है। साहित्य प्रेमियों और आम लोगों के लिए कार्यक्रम में प्रवेश खुला रहेगा।
देशभर के नामचीन शायर होंगे शामिल
मुशायरे की अध्यक्षता शहजादा गुलरेज करेंगे। इसके अलावा संजय मिश्रा शौक, महशर आफरीदी, अज्म शाकरी, नदीम फर्रुख, आदिल रशीद, विजय तिवारी, अबरार काशिफ, शबीना अदीब, निखत अमरोहवी, पपलू लखनवी, शशांक सिंह दर्पण और पीयूष अग्निहोत्री सहित कई अन्य शायर अपनी शायरी से महफिल को रोशन करेंगे।
इस अवसर पर तबरेज राणा ने संविधान और मौजूदा हालात पर अपनी शायरी के जरिए भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा:
क़ीमत इसी से जान लो तुम मेरी जान की,
बुनियाद मुझ पे रखी है मेरे मकान की।
मुर्दा ज़मीर होते हैं जितने सफेदपोश,
खाते रहेंगे झूठी कसम संविधान की।
कार्यक्रम का विवरण:
– तारीख: 26 नवंबर 2026
– समय: शाम 5 बजे
– स्थान: मावलंकर ऑडिटोरियम, संविधान क्लब, नई दिल्ली
– प्रवेश: सभी के लिए खुला, पास या निमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।