Noida News (14/10/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णा कुमार केसरी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चार टायर एलॉय व्हील सहित, एक लैपटॉप, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग की मदद से सेक्टर-17 के सामने डीएनडी रोड से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने नोएडा के अलग-अलग स्थानों से लैपटॉप चोरी करने की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी किए गए लैपटॉप बेचकर मिलने वाले पैसों को अपने शौक पर खर्च करता था।
पुलिस के अनुसार, बरामद चार टायरों के संबंध में थाना सेक्टर-20 में 11 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा, आरोपी ने 28 अगस्त 2026 की रात सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल के पास खड़ी एक अर्टिगा कार के चारों टायर चोरी कर राह चलते लोगों को बेचने की बात भी स्वीकार की। इस मामले में थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-39 में चोरी तथा बरामदगी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।