नोएडा की रामलीला में गूंजा श्रीराम के आदर्शों का संदेश, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भव्य मंचन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (14 October 2026): नोएडा के सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और भगवान परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता यतेंद्र कसाना मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रामलीला का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर यतेंद्र कसाना ने कहा कि सभी लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। रामलीला समाज को अधर्म का मार्ग छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए इस धार्मिक आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से मिलने वाली प्रेरणाएं अनेक जन्मों के संस्कारों का संगम हैं। रामलीला का मंचन केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से भी किया जाता है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर ने मोहा मन

रामलीला के तीसरे दिन पंडित कृष्ण स्वामी के निर्देशन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए राजा-महाराजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने और तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने गुरु की आज्ञा प्राप्त कर धनुष तोड़ा, जिसके साथ सीता स्वयंवर संपन्न हुआ।

इसके पश्चात भगवान परशुराम के आगमन और लक्ष्मण जी के साथ उनके संवाद एवं नोकझोंक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया और रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन समिति ने अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल सहित उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसीपी प्रवीण कुमार संभालते नजर आए।

इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, रामरतन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, अरुण चौहान, सुमित अग्रवाल, डॉ. श्वेता गोयल, शुभम गर्ग, रमेश गोयल और शेषनाथ मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।