नोएडा की रामलीला में सजी प्रभु श्रीराम के पराक्रम और मर्यादा की गाथा.

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (13 October 2026): नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। दशरथ दरबार से लेकर ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और जनकपुर में श्रीराम-लक्ष्मण के स्वागत तक के दृश्यों ने दर्शकों को रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू कराया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में नजर आया।

कार्यक्रम में राजा दशरथ के दरबार, श्रीराम और लक्ष्मण की शिक्षा, महर्षि विश्वामित्र के आश्रम में आगमन तथा उनके साथ वन गमन के प्रसंगों का मंचन किया गया। विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने और प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का वध के दृश्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही मारीच और सुबाहु से जुड़े प्रसंगों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

रामलीला में अहिल्या उद्धार और जनकपुर में श्रीराम-लक्ष्मण के स्वागत के प्रसंगों का भी मंचन हुआ। सीता जन्म से संबंधित प्रसंग को भी प्रस्तुति में शामिल किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, गुरु के प्रति सम्मान, धर्म की रक्षा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की ओर से आयोजित इस धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को सत्य, कर्तव्य, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, नवीन सोनी, समीर अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता, नरेंद्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेंद्र कटारिया, राजीव अजमानी, विकास जैन, जितेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, अशोक मिश्रा, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, पुनीत शुक्ला, श्रेया चतुर्वेदी, डॉ. एस.पी. जैन, छाया राय, विशाल कश्यप, सन्नी अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, गिरिजा सिंह, रवि यादव, भारत भूषण भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।