केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को पत्र लिखकर क्या कहा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 October 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय मंत्रिपरिषद से एल. मुरुगन (L. Murigan) ने इस्तीफा दे दिया है। सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री रहे मुरुगन ने मंत्री पद के साथ राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। इस फैसले को तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एल. मुरुगन ने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा के संगठन और राजनीतिक आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

मुरुगन ने अपने सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्रीय मंत्रिपरिषद तक पहुंचना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात रही है। उनके इस्तीफे के बाद अब तमिलनाडु में भाजपा की आगे की रणनीति और उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

टिप्पणियाँ बंद हैं।