ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में सफाई, सिविल कार्यों और अवैध PG पर RWA सख्त, प्राधिकरण के सामने उठाए मुद्दे
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/10/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में सफाई व्यवस्था, सिविल कार्यों में कथित लापरवाही और अवैध रूप से संचालित हो रहे पेइंग गेस्ट (PG) को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके समयबद्ध समाधान और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की गई।
बैठक में RWA बीटा-1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने प्राधिकरण के DGM विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश निम, प्रबंधक विवेक किशोर और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के समक्ष सेक्टर की समस्याएं रखीं।
RWA पदाधिकारियों ने सिविल विभाग के कार्यों में कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की सफाई व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी नहीं होने से सेक्टरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक में सेक्टर में संचालित हो रहे अवैध PG का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। RWA ने ऐसे PG के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की, ताकि सेक्टर की व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें।
पदाधिकारियों ने जोर दिया कि सेक्टर की समस्याओं का समाधान केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित स्थलीय निरीक्षण और लंबित शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण जरूरी है।RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी के अनुसार, सेक्टर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने ये मुद्दे रखे गए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।