राजौरी गार्डन में RRR सेंटर का उद्घाटन, पुरानी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को मिलेगा बढ़ावा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (12 October 2026): दिल्ली में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महापौर प्रवेश वाही द्वारा पश्चिमी क्षेत्र के राजौरी गार्डन स्थित स्वच्छालय में RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना है। सेंटर के माध्यम से इस्तेमाल किए जा चुके खिलौनों, कपड़ों और अन्य उपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने तथा उनका बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
इस पहल के तहत पुरानी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके और कचरे की मात्रा को कम करने में मदद मिले। RRR सेंटर के जरिए लोगों को वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर जोन अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय, निगम आयुक्त संजीव खिरवार, पश्चिमी क्षेत्र के उपायुक्त विनोद अत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।