दादी के निधन के बाद गांव लौटेंगे Abhijeet Dipke, CJP की तरफ होंगे आज कई ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 October 2026): दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन और पार्टी नेताओं की हिरासत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक Abhijeet Dipke अपनी दादी के निधन के बाद परिवार के साथ रहने के लिए गांव लौट रहे हैं।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, Abhijeet Dipke के गांव लौटने के दौरान पार्टी के सह-संयोजक Saurav Das और Ashutosh Ranka दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी जाएगी।

पार्टी ने 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन और नेताओं की हिरासत के बावजूद अपने रुख पर कायम रहने की बात कही है। CJP ने इस दिन को लोकतांत्रिक जवाबदेही की लड़ाई में ऐतिहासिक मोड़ बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई और हिरासत से उसका आंदोलन नहीं रुकेगा।

अब दिल्ली में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की अगली रणनीति को लेकर होने वाले ऐलान पर नजरें टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।