सेंट जोसेफ स्कूल, में SJS टैलेंटिया-2026 का आयोजन, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/10/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शनिवार को SJS टैलेंटिया-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा से आए विद्यार्थियों ने गायन, कला, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बड़े सपने देखना और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के तहत विभिन्न विषयों पर आधारित स्पर्धाएं आयोजित की गईं। ‘स्वरांजलि’ में समूह गान, ‘कैरेक्टर हियरिंग’ में अदालती सुनवाई और विभिन्न पक्षों के दृष्टिकोण की प्रस्तुति, ‘फ्रेम द फेम’ में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तथा ‘स्ट्रोक्स रूलेट’ में कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा विज्ञान और मोबाइल फोन के उपयोग से संबंधित प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कला प्रतियोगिता में अलीगढ़ के सेंट फिदेलिस स्कूल के प्रतिभागियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेटर नोएडा के एस्टर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ‘सिनर्जी स्पाइसेस’ प्रतियोगिता में मथुरा के सेंट डोमिनिक स्कूल ने प्रथम, नोएडा के एसिस कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय और गाजियाबाद के सेंट एंथनी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

‘कैरेक्टर हियरिंग’ प्रतियोगिता में हाथरस के सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रतिभागी को सर्वश्रेष्ठ अभियोजक का सम्मान दिया गया। वहीं, अलीगढ़ के सेंट फिदेलिस स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ बचाव पक्ष और सर्वश्रेष्ठ पात्र का सम्मान प्राप्त किया।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम, अलीगढ़ के सेंट फिदेलिस स्कूल ने द्वितीय और ग्रेटर नोएडा के बेथनी कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मोबाइल फोन के उपयोग से संबंधित प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल ने पहला, समरविल स्कूल ने दूसरा और होली पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता में भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्र्यू कोरिया, फादर सबस्टिन, सौरभ कुमार शर्मा और शशि शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। SJS टैलेंटिया-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।